13 जनवरी 2021 - 18:49
चल गया अमरीकियों का दिमाग़, दाइश के छक्के छुड़ाने वाले इराक़ी संगठन को दाइश से जोड़ा, उप कमान्डर पर प्रतिबंध

अमरीकी वित्तमंत्रालय ने बुधवार को इराक़ी स्वयं सेवी बल के उप कमान्डर अबू महदी अलमुहन्दिस की शहादत के बाद उनके उतराधिकारी बनने वाले व्यक्ति पर प्रतिबंध लगा दिया।

फ़ार्स न्यूज़ एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार अमरीकी वित्तमंत्रालय ने इराक़ी स्वयं सेवी बल हश्दुश्शाबी के नये उप कमान्डर अबू फ़दक पर दाइश से संपर्क के आरोप में प्रतिबंध लगा दिया है।

यह ऐसी हालत में है कि इराक़ी स्वयं सेवी बल हश्दुश्शाबी ने दाइश से संघर्ष में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है और उसके इस काम की इराक़ी सरकार ने बारम्बार सराहना भी की है।  

उधर इराक़ी स्वयं सेवी बल हश्दुश्शाबी ने बुधवार को सूचना दी कि देश के तीन प्रांतों में दाइश तक रासायनिक पदार्थों की पहुंच को रोक दिया है क्योंकि दाइश के आतंकी इन पदार्थों से बम बनाते थे।

इराक़ी स्वयं सेवी बल हश्दुश्शाबी के जनसंपर्क विभाग के प्रमुख अली अलहुसैनी ने अलमालूमा वेबसाइट से बात करत हुए कहा कि दाइश कुछ रासायनिक पदार्थों को बम बनाने के लिए प्रयोग करता था और स्वयं सेवी बलों ने दियाला, करकूक और सलाहुद्दीन प्रांतों में कड़ी नज़र रखते हुए दाइश तक रासायनिक पदार्थों को पहुंचने से रोक दिया है।